फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Sakshi Maharaj gave a big statement against those who committed violence

Sakshi Maharaj Statement: शुक्रवार को पत्थर मारेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा, मेरे संसदीय क्षेत्र में हैं अलगाववादी

Tue, 14 Jun 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jun 2022 10:21 PM IST
सार

कानपुर हिंसा पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि शुक्रवार को पत्थर मारेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चल जाएगा। साक्षी ने कहा कि अपराध करने वाला अपराधी होता है। ना बच्चा होता है, ना बुरा होता है ना लंगड़ा होता है। जिनके हाथ में पत्थर हैं वे अलगाववादी हैं।

विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj gave a big statement against those who committed violence
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद साक्षी महाराज ने पत्थरबाजों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि शुक्रवार को पत्थर मारेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला अपराधी होता है। वह न तो हिंदू होता है और न मुसलमान। मंगलवार को सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर हिंसा पर कहा कि जिनके हाथ में पत्थर हैं वे अलगाववादी हैं। सांसद ने ओवैसी के बयान पर पलटवार कर कहा कि भारत संविधान के आधार पर मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है। जहां पत्थरबाजी के जवाब में बुलडोजर चल रहा है, उसको लेकर विरोधी अनर्गल अलाप कर रहे हैं। कहा कि कानपुर में जो घटना हुई वह सुनियोजित थी। धन्यवाद योगी को और कानपुर की पुलिस को, जिन्होंने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। सांसद ने कहा कि अलगाववादी ताकतें उन्नाव में भी रहती हैं। बाहर की भी आती हैं। कहा कि मुझे भी काफी समय पहले सफीपुर से एक अलगाववादी ने बम से उड़ाने और मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed