{"_id":"5c28da2cbdec2256f43687b8","slug":"mp-sadhvi-niranjan-jyoti-will-be-mahamandaleshvar-story-amar-ujala-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी महामंडलेश्वर, 'सत्ता से लेकर संत समाज तक' सवालों के दिए ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी महामंडलेश्वर, 'सत्ता से लेकर संत समाज तक' सवालों के दिए ये जवाब
Mon, 31 Dec 2018 08:33 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री व यूपी के फतेहपुर जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति अब जल्द ही निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में भी जानी जाएंगी। इस बार के महाकुंभ के शाही स्नान में उनकी शाही यात्रा भी निकलेगी। अखाड़े की छावनी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्हेें चादरविधि के तहत महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी जाएगी। पुरोहितों की ओर से स्वस्ति वाचन से श्री शुद्धि के बाद उनका पट्टाभिषेक होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री और अब महामंडलेश्वर की पदवी के बीच दोहरी जिम्मेदारियों के सामंजस्य बिठाने में साध्वी को कई चुनौतियों का सामना करना है। अमर उजाला से उनकी खास बातचीत में कई तथ्य निकलकर सामने आए :-
Sadhvi Niranjan jyoti
- फोटो : अमर उजाला
सवाल - राजनीति में आप इन दिनों शीर्ष पर हैं, फिर अचानक से महामंडलेश्वर की ओर रुझान कैसे हुआ।
जवाब- दोनों में बहुत फर्क है, निरंजन अखाड़े से राजनीति में आने से पहले से जुड़ी हुई हूं। अखाड़े में पूरी श्रद्धा है। महामंडलेश्वर की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही थी। तब मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।

सवाल- महामंडलेश्वर के लिए प्रयागराज कुंभ से ही शुरुआत हुई या पहले भी इस दिशा में प्रयास हुए।
जवाब- यह मेरे लिए खुशी की बात है कि महामंडलेश्वर बनने का मौका संगमनगरी प्रयागराज की धरती में मिला है। मगर दसों अखाड़ों के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी जी और जूना अखाड़े के महामंत्री हरि गिरी जी ने 2016 में नासिक के कुंभ में महामंडलेश्वर बनने के लिए कहा था। इससे पहले भी 2014 में हरिद्वार के कुंभ में इसका अवसर मिला था। मैं तब से नकारती आ रही थी। गुरुजनों के आशीर्वाद से अब यह जिम्मेदारी निभाने के लिए मैं खुद को तैयार मान रही हूं।

सवाल- एक तरफ लोकसभा और दूसरी तरफ महामंडलेश्वर, दोनों जिम्मेदारियों को कैसे निभाएंगी।
जवाब- दोनों जिम्मेदारियों को निभाने में कोई समस्या नहीं है। बतौर महामंडलेश्वर कुंभ के शाही स्नानों और अखाड़े परिषद की महत्वपूर्ण बैठकों और मुद्दों में ही उपस्थित रहना होता है। यह दोनों ही जिम्मेदारियां एक-दूसरे के रास्ते में कभी नहीं आने वालीं।

सवाल- संत समाज के बीच सक्रियता बढ़ने से यहां की जनता के हिस्से का समय बंटेगा क्या प्राथमिकताएं भी बदलेंगी।
जवाब- बिल्कुल नहीं, फतेहपुर की जनता मेरे लिए बहुत ही मायने रखती है। स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए तीन नई तहसीलें और एक सरकारी चीनी मिल एवं बिंदकी क्षेत्र में न्यायालय बनवाने के लिए प्रयास जारी हैं। इस दिशा में लगातार मुख्यमंत्री और संबंधित विभागीय मंत्रियों से बैठकों का दौर जारी है। फतेहपुर के विकास के लिए पूरी सक्रियता है।