फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP raised the issue of Green Park, CM Yogi said what is the use of a restaurant in a playground

UP: सांसद ने उठाया ग्रीनपार्क का मुद्दा, सीएम योगी बोले- खेल के मैदान में रेस्टोरेंट का क्या काम…जांच कराइए

Fri, 30 Aug 2024 08:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीन पार्क का मुद्दा उठाया। इस पर सीएम ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। साथ ही, सितंबर में होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच की पूरी व्यवस्था तेजी से करने को कहा।

विज्ञापन
MP raised the issue of Green Park, CM Yogi said what is the use of a restaurant in a playground
अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सरसैया घाट के जिला सभागार में मैराथन बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

विज्ञापन

सबसे बड़ा मुद्दा सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीनपार्क की बदहाली पर उठाया। सांसद ने बताया कि ग्रीनपार्क में सितंबर में भारत-बांग्लादेश का मैच प्रस्तावित है। दर्शक दीर्घा की जगहों को कम करके यहां रेस्टोरेंट खोल दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त से कहा कि खेल के मैदान में रेस्टोरेंट क्यों खोला गया, इसकी जांच कराइए।
विज्ञापन

सांसद ने यह भी बताया कि धीरे-धीरे दर्शक क्षमता के कम होने से मैच भी मिलने कम हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को क्रिकेट मैच के लिए पूरी व्यवस्था करने का काम शुरू शुरु करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सांसद अवस्थी ने शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ठीक से काम नहीं करती है, तो कार्रवाई कीजिए
बताया कि ईईएसएल कंपनी को इसका ठेका मिला हुआ है, लेकिन कंपनी की ओर से इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से कहा कि यदि कंपनी ठीक से काम नहीं करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कीजिए।

नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों का पुनरुद्धार
इसके साथ ही सांसद ने मलिन बस्तियों में सीवर, लाइट, सफाई जैसी व्यवस्थाएं नहीं होने की बात उठाई तो सीएम ने तत्काल नगर आयुक्त को इस दिशा में शुक्रवार से ही काम शुरू करन को कहा। इसके साथ ही नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों के पुनरुद्धार के लिए भी अधिकारियों से कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed