{"_id":"60d22a5d8ebc3e29fd7f1b74","slug":"mother-strangles-twenty-month-old-son-kanpur-news-knp6358257116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस महीने के बेटे का मां ने गला घोंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस महीने के बेटे का मां ने गला घोंटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरन (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमिलिहा पुरवा स्थित मायके में रह रही युवती ने अपने 22 माह के मासूम बेटे की सोमवार को दोपहर गला दबाकर हत्या कर दी। देरशाम घटना का पता चलने पर परिजन अवाक रह गए। फिलहाल परिजन पुलिस को वजह नहीं बता सके, लेकिन ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते बेटे को मार डालने की चर्चा चलती रही। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुष्टि नहीं कर रही है।
अमिलिहा पुरवा निवासी निर्मला देवी की शादी वर्ष 2018 में चित्रकूट जिले के मारा चंदला (बहिलपुरवा) गांव के विजय यादव के साथ हुई थी। वह बमुश्किल छह माह ही ससुराल में रही। इसके बाद वापस मायके आकर रहने लगी, तब से यहीं रह रही थी। सोमवार को दोपहर बाद चार बजे निर्मला ने अपने 22 माह के पुत्र आशीष की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गई। देर शाम घर पहुंचे निर्मला के पिता ने नाती आशीष को मृत देखा और पुलिस को सूचना दी।
बिसंडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू सीओ सियाराम ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति विजय यादव की तहरीर पर निर्मला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मां की तलाश की जा रही है। पुलिस का कयास है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने बाधा बने बेटे को मार डाला।