फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother in law and daughter in law faught then attempted for suicide

पहले तो सास-बहू लड़ीं फिर एक ने फांसी लगाई एक ने आग

Sat, 25 Nov 2017 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
mother in law and daughter in law faught then attempted for suicide
डेमो पिक
कानपुर देहात के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के राहा गांव में शनिवार की सुबह सास और बहू में झगड़ा हो गया। गुस्सा में आकर पहले बहू ने अपने ऊपर किरोसिन डालकर आग लगा ली, इसके बाद सास फांसी पर झूल गई। यह देखकर घर के अन्य सदस्यों ने दोनों को किसी तरह बचाया और सीएचसी ले भागे। हालत गंभीर होने के बाद हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

mother in law and daughter in law faught then attempted for suicide
डेमो पिक
राहा गांव निवासी दीपू सिंह की पत्नी स्वाती सिंह (30) का सुबह किसी बात को लेकर घर में अपनी सास रानी (55) पत्नी रज्जन सिंह से विवाद हो गया। पहले तो काफी देर तक दोनों में तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद अचानक बहू स्वाती सिंह पिपिया में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। घर के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने स्वाती के ऊपर कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

mother in law and daughter in law faught then attempted for suicide
डेमो पिक
लोग स्वाती को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी, उसकी सास रानी कमरे में गई और अपने गले में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी पर झूल गई। उसको ऐसा करते कुछ लोगों ने देख लिया। दौड़कर उसे भी फांसी से नीचे उतारा गया तबतक वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन सास-बहू को वाहन में लादकर कसबे के सीएचसी, घाटमपुर ले गए
विज्ञापन

mother in law and daughter in law faught then attempted for suicide
डेमो पिक
डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सास और बहू का आपसी झगड़ा बताया गया है दोनों को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed