फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother and three girls were buried due to wall collapse, innocent died

यूपी: भीतरगांव में दीवार गिरने से मां और तीन बच्चियां दबीं, मासूम की मौत

Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
सार

चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीन वर्ष की गुल्शिफा की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी मामूली रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Mother and three girls were buried due to wall collapse, innocent died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीतरगांव में साढ़ क्षेत्र के बेहटा मदनपुर गांव में शनिवार देर शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मां और तीन बच्चियां दब गईं। ग्रामीणों ने मशक्कत कर सभी को मलबे से निकाला, तब तक एक मासूम ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बेहटा मदनपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद अनवर का मकान बन रहा है। शनिवार शाम घर में पत्नी रूबी (30) और तीन बच्चियां अल्शिफा (5), गुल्शिफा (3) और राजिया (2 वर्ष) मौजूद थीं। नींव में बारिश का पानी भरने से एक दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन


इससे रूबी समेत तीनों बच्चियां और गृहस्थी का सामान दब गया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीन वर्ष की गुल्शिफा की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी मामूली रूप से घायल हो गईं। अनवर ने बताया कि वह घाटमपुर कस्बे से ट्रक लेकर गुजर रहे थे, तभी हादसे की सूचना मिलने पर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed