{"_id":"6133c0f48ebc3e14f006c938","slug":"mother-and-three-girls-were-buried-due-to-wall-collapse-innocent-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीतरगांव में दीवार गिरने से मां और तीन बच्चियां दबीं, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीतरगांव में दीवार गिरने से मां और तीन बच्चियां दबीं, मासूम की मौत
Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
सार
चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीन वर्ष की गुल्शिफा की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी मामूली रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीतरगांव में साढ़ क्षेत्र के बेहटा मदनपुर गांव में शनिवार देर शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मां और तीन बच्चियां दब गईं। ग्रामीणों ने मशक्कत कर सभी को मलबे से निकाला, तब तक एक मासूम ने दम तोड़ दिया।
बेहटा मदनपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद अनवर का मकान बन रहा है। शनिवार शाम घर में पत्नी रूबी (30) और तीन बच्चियां अल्शिफा (5), गुल्शिफा (3) और राजिया (2 वर्ष) मौजूद थीं। नींव में बारिश का पानी भरने से एक दीवार भरभराकर गिर गई।
इससे रूबी समेत तीनों बच्चियां और गृहस्थी का सामान दब गया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीन वर्ष की गुल्शिफा की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी मामूली रूप से घायल हो गईं। अनवर ने बताया कि वह घाटमपुर कस्बे से ट्रक लेकर गुजर रहे थे, तभी हादसे की सूचना मिलने पर घर आ गए।