फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother and son died in road accident fatehpur

एक साथ घर पहुंचा मां-बेटे का शव तो मच गया हड़कंप, वहां मौजूद हर आंख हो गई नम

Mon, 01 Apr 2019 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
mother and son died in road accident fatehpur
सड़क हादसा
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे के भिटौरा बाईपास के पास सोमवार की शाम ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत हो गई। हेलमेट न होने से पति के सिर में गहरी चोट आई है। उन्हें सदर अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी किसान अवधेश कुमार (34) पत्नी खुशबू (30) और बेटे प्रिंस (3) को लेकर बाइक से मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर गांव ससुराल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे बाईपास के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


अवधेश उछलकर दूर जा गिरे, पत्नी और मासूम बेटा सड़क पर गिर पड़े। पीछे आ रहा ट्रक मां और बेटे को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed