{"_id":"5d616efd8ebc3e01665e28f9","slug":"mother-and-son-died-due-to-current-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से तड़प रहे बेटे को बचाने पहुंची मां की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से तड़प रहे बेटे को बचाने पहुंची मां की भी मौत
Sat, 24 Aug 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मां-बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र के जगदीशखेड़ा गांव में फर्राटा पंखे के करंट की चपेट में आकर मां और बेटे की जान चली गई। दोनों को तड़पता देख बचाने पहुंचा गृहस्वामी भी झुलस गया। घटना जगदीशखेड़ा गांव निवासी विजयपाल सिंह के घर की है, जो किसान हैं।
परिवार में पत्नी रमादेवी (52), तीन पुत्र और दो बेटियां हैं। शनिवार की दोपहर ढाई बजे उनका बड़ा बेटा ओपेंद्र (34) घर में रखा फर्राटा पंखा चला रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह तड़पने लगा। बेटे को तड़पता देख बचाने पहुंची मां रमादेवी भी करंट की चपेट में आ गईं।
बचाने की कोशिशों के बीच दोनों की मौत हो गई। इस बीच उन्हें बचाने में जुटे विजयपाल सिंह भी करंट से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ दो मौतों से घर ही नहीं जगदीशखेड़ा गांव में भी कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करंट से जान गंवाने वाला ओपेंद्र खेती में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी पत्नी मंदाकिनी घटना के बाद से बदहवास है।