{"_id":"5aacc53f4f1c1ba7758b5f47","slug":"most-wanted-of-journalist-murder-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार नवीन हत्याकांड में मोस्टवांटेड गिरफ्तार, ढाई लाख में सुपारी लेकर 4 लोगों ने किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार नवीन हत्याकांड में मोस्टवांटेड गिरफ्तार, ढाई लाख में सुपारी लेकर 4 लोगों ने किया था कत्ल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड में मोस्टवांटेड 50 हजार का ईनामी राजू बहेलिया पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश में लगी थी। सूत्रों के अनुसार राजू ने मैनपुरी के भोगांव कोतवाली में पुराने मामले में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
बीते 30 नवम्बर 2017 की रात कानपुर में एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के पत्रकार नवीन गुप्ता की सरेराह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस निर्मम हत्याकांड का खुलासा न होने के कारण हाल ही में नवीन हत्याकांड मामले को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
गुत्थी को सुलझाने में सफल रही कानपुर पुलिस
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार कानपुर पुलिस हत्याकांड की पूरी गुत्थी को सुलझाने में सफल हो चुकी है और राजू बहेलिया के हाथ लगते ही हत्याकांड में शामिल अन्य 3 लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी अखिलेश कुमार कर रहे है पुलिस जल्द इस हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते सुपारी किलर से करायी गई थी हत्या
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
मैनपुरी की भोगांव पुलिस ने 75 हजार के ईनामी बदमाश राजू बहेलिया s/o भारत सिंह बहेलिया निवासी नगला सकटू बेबर को गिरफ्तार किया है। पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पर बिल्हौर कोतवाली से था 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा राजू पर कन्नौज के बिषुनगड़ थानाक्षेत्र से भी 25 हजार रुपये का इनाम था। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ था।
2 महीने की गई थी रेकी
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
गोलू यादव ने दी थी मोस्टवांटेड को ढाई लाख रुपए में हत्या की सुपारी, 4 लोगो ने किया था कत्ल।
- पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहेलिया के साथी की नौकरी लगवाने के संबंध में था 50 हजार रुपये का लेनदेन।
- बिल्हौर गांव मे ही रहता था बहेलिया का साथी करीब 2 महीने की गई थी रेकी।
- बाइक से 3 साथियो संग हत्या करने कानपुर आया था बहेलिया, 1 साथी बस से आया था।
- हत्या के पहले राजू बहेलिया ने एडवांस लिया था 50 हजार, 2 लाख था बकाया।
- बिल्हौर के अलावा कन्नौज में भी राजू कर चुका है हत्या, मैनपुरी में कानपुर पुलिस कर रही पूछताछ।
- नवीन और गोलू यादव के बीच चुनाव को लेकर विवाद भी आ रहा है सामने।