{"_id":"6210a94c50d63c399c086cd1","slug":"most-of-the-bank-staff-engaged-in-the-election-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चुनाव कराएंगे बैंक वाले, ग्राहकों को कौन संभाले, अधिकतर शाखाओं में 90 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चुनाव कराएंगे बैंक वाले, ग्राहकों को कौन संभाले, अधिकतर शाखाओं में 90 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगी
Sat, 19 Feb 2022 01:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:55 PM IST
सार
चुनाव में बड़ी संख्या में बैंक अफसरों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अधिकतर सरकारी बैंकों में 90 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। कानपुर में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया जाना है। चुनाव में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में ड्यूटी लगने से आने वाले सप्ताह में बैंक में ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारी संगठनों ने नियमों की अनदेखी करके चुनाव में ड्यूटी लगाने के आरोप लगाए हैं। वी बैंकर्स एसोसिएशन के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि बैंकों में स्टाफ की पहले से ही कमी है। इसके बाद भी चुनाव में बड़ी संख्या में बैंक अफसरों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कर्मचारी हमेशा सहयोग करते हैं लेकिन नियमों को दरकिनार करके ड्यूटी लगाई गई है। कई शाखाओं में पूरे स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लग गई है। ऐसे में 19 और 21 फरवरी को शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है। कई कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी नहीं लगी है, फिर भी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
नियमत: पति या पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो किसी एक की ही चुनाव में ड्यूटी लगेगी। इस नियम का भी पालन नहीं किया गया। नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि तमाम बैंकों के स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लगी है। ऐसे में बैंक प्रबंधन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसी ग्राहक को कोई परेशानी न हो। बड़ी शाखाओं के कर्मचारियों को छोटी शाखाओं में कुछ समय के लिए काम में लगाया जाए।
केस 1- काकादेव स्थित सरकारी बैंक में तीन लोगों का स्टाफ है। शाखा छोटी होने की वजह से यहां दो अफसर और एक क्लर्क हैं। तीनों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। अब उनके सामने शाखा बंदी की समस्या है। बैंक के उच्च अफसरों को भी सूचना दी गई है। हालांकि अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
केस 2- सर्वोदय नगर स्थित एक बैंक के नौ कर्मचारियों में से सात की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इसमें दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी हैं। अब अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं कि चुनाव के दौरान शाखा का संचालन कैसे किया जाए।