फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than 10 thousand pre-activated BSNL SIM recovered

बीएसएनएल के 10 हजार से अधिक प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष समेत 5 गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2019 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand pre-activated BSNL SIM recovered
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के मल्लावां में माधौगंज मार्ग पर स्थित घर और प्रतिष्ठान से बीएसएनएल के 10245 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। मामले में पुलिस ने माधौगंज क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बरामद सिम की कीमत पौने तीन लाख रुपये है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। खास बात यह भी है कि प्रेसवार्ता में पुलिस ने क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष को पेश नहीं किया। शुक्रवार को एसपी कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम के प्रभारी राकेश उपाध्याय, मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे मल्लावां में माधौगंज रोड पर गौरव गुप्ता पुत्र राधेश्याम के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन


यहां बीएसएनएल के 10245 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए। सिम को एक्टिवेट करने में प्रयुक्त दो प्रिंटर, तीन लैपटॉप, पांच पैकेट फोटो पेपर और सात मोबाइल फोन के अलावा एक कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि गौरव गुप्ता से मिली जानकारी के आधार पर अंशुमान गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी आवास विकास कॉलोनी नघेटा रोड कोतवाली शहर हरदोई, जितेंद्र द्विवेदी पुत्र मनोज कुमार निवासी बरनई चतरखा कोतवाली हरपालपुर, अजय कुमार सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी बावन रोड कोतवाली शहर और माधौगंज क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण निवासी मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से 35500 रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed