फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monkey 's operation, removed tumors

बंदर का ऑपरेशन, निकाला गया ट्यूमर

Fri, 18 Sep 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Monkey 's operation, removed tumors
चिड़ियाघर में गुरुवार को रेसस मकॉक प्रजाति (लाल मुंह वाला बंदर) के मुंह का आपरेशन करके 165 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया। उल्लेखनीय बात यह रही कि डॉक्टरों ने बंदर के मुख की कृत्रिम थैली भी बना दी जो ट्यूमर के कारण नष्ट हो गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। 
विज्ञापन


ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद होश आने पर बंदर सामान्य दिखाई दिया। उसे हॉस्पिटल में रखा गया है।  निदेशक दीपक कुमार का दावा है कि देश में पहली बार बंदर के ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। सेंट्रल जू अथॉरिटी के रिकॉर्ड में भी ऐसा कोई ऑपरेशन नहीं दर्ज है। ट्यूमर की वजह से बंदर एक माह से कटखना हो गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को चिड़ियाघर के मुख्य चिकित्सक डॉ. आरके सिंह की देखरेख में सर्जन मोहम्मद नासिर, यूसी श्रीवास्तव की टीम ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन नहीं होता तो मर जाता बंदर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ट्यूमर का वजन तो कम था लेकिन वह आकार में बहुत बड़ा था। ट्यूमर को जांच के लिए दिल्ली की एक लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों तक ट्यूमर का ऑपरेशन नहीं होता तो इन्फेक्शन से बंदर की मौत हो जाती। ब्लड और लार का सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा ंहै ताकि पता चल सके कि कहीं इन्फेक्शन बंदर के खून, लार में तो नहीं फैल गया है। उन्होंने बताया कि आपरेशन थियेटर में फिशिंग कैट के बच्च रखे थे, उनको इन्फेक्शन न हो इसलिए आपरेशन शेड में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed