{"_id":"5ee502534965b03d9269dccc","slug":"monkey-s-cremation-by-three-men-police-constable-caught-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर का अंतिम संस्कार कर रहे युवकों को सिपाहियों ने पकड़ा फिर तीन हजार रूपये लेकर छोड़ा, अब गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर का अंतिम संस्कार कर रहे युवकों को सिपाहियों ने पकड़ा फिर तीन हजार रूपये लेकर छोड़ा, अब गिरी गाज
Sat, 13 Jun 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बंदर का अंतिम संस्कार करने पर तीन युवकों को गिरफ्तार करने और फिर तीन हजार रुपये लेकर छोड़े जाने के मामले में एसपी अमित कुमार ने पिहानी कोतवाली में तैनात तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी के सख्त रुख से विभाग में खलबली मची हुई है। बीती दो जून को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मगरापुर में एक पेड़ पर बंदर की मौत हो गई थी। गांव निवासी शुभम, संजय अर्कवंशी और शिवांसू ने पेड़ से शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
मौके पर पहुंचे पुलिस के तीन सिपाहियों ने उक्त तीनों युवकों को पकड़ लिया था और सआदत नगर पुलिस सहायता केंद्र ले गए थे। पीड़ित शुभम, संजय व शिवांशू ने तीन जून को एसपी अमित कुमार से शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सिपाहियों ने छोडऩे के एवज में उनसे 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
बाद में परिजनों व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से तीन हजार रुपये मंगवा कर सिपाहियों को दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर दीवान अनूप सिंह, सिपाही रमेश यादव और विकास यादव को निलंबित कर दिया।