{"_id":"622d8191e3781c757030927e","slug":"molested-with-woman-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़, निलंबित
Sun, 13 Mar 2022 11:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
नशे में धुत सुनील ने हेड कांस्टेबल की पत्नी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख सुनील वहां से भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के किदवईनगर में नशे में धुत सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जूही बारादेवी स्थित पुलिस कॉलोनी में ग्वालटोली थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार रहता है। उसके पड़ोस में एक हेड कांस्टेबल का परिवार रहता है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह जीने के रास्ते छत पर जा रही थीं।
विज्ञापन
तभी नशे में धुत सुनील ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख सुनील वहां से भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि थानेदार की रिपोर्ट के आधार पर सुनील को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है।