{"_id":"5ca8f043bdec2214666d8b24","slug":"molestation-with-junior-artist-who-worked-in-salman-khan-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के क्रू की लड़की से छेड़छाड़, सीएम योगी के गढ़ से जान बचाकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के क्रू की लड़की से छेड़छाड़, सीएम योगी के गढ़ से जान बचाकर भागी
Sun, 07 Apr 2019 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म में छोटा सा रोल निभा रही मुंबई निवासी जूनियर आर्टिस्ट किशोरी गोरखपुर में शुक्रवार को इज्जत बचाकर किशोर संग ट्रेन से कानपुर पहुंची। शनिवार को दोनों नाबालिगों को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चाइल्ड लाइन की टीम ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
जीआरपी को किशोरी ने बताया कि वह फिल्मों में छोटे मोटे रोल करती है। सलमान खान की आगामी फिल्म में वह कूड़ा बीनने वाली लड़की की भूमिका निभा रही है। इसके बाद उसे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा जाना था। गोरखपुर में शूटिंग के बाद वह अपने दोस्त से मिलने गई थी।
विज्ञापन
किशोरी की मां केंद्रीय मंत्री के यहां करती है प्रचार प्रसार का काम
सलमान खान के क्रू की जूनियर आर्टिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहां से लौटने पर शाम हो गई तो कुछ युवकों ने उस पर कमेंट किए और पीछे लग गए। तभी एक किशोर ने उसे बचाया। जिस लड़के ने गोरखपुर में उसकी जान बचाई। उसके पिता फायर ब्रिगेड में दरोगा हैं। बताया कि उसकी मां मिर्जापुर में एक केंद्रीय मंत्री के यहां प्रचार प्रसार का काम करती है।
जीआरपी ने गोरखपुर में जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़के के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को दोनों के अभिभावक कानपुर छुड़ाने आएंगे। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि किशोरी ने बताया कि वह गोरखपुर में शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के बाद वह अपने दोस्त से मिलने गई थी। जहां से वापस आने में उसके साथ छेड़खानी हुई।
जीआरपी ने गोरखपुर में जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़के के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को दोनों के अभिभावक कानपुर छुड़ाने आएंगे। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि किशोरी ने बताया कि वह गोरखपुर में शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के बाद वह अपने दोस्त से मिलने गई थी। जहां से वापस आने में उसके साथ छेड़खानी हुई।