फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation with girl while she returned from school

छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हुए बनाया वीडियो, भाई और पिता को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl while she returned from school
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में बिल्हौर कसबा स्थित एक कालेज में पढ़ने वाली बीएससी की छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जब मामले की शिकायत करने छात्रा के पिता और भाई आरोपी के घर पहुंचे तो उनको पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


बिल्हौर इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि अरौल के एक निजी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार को छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तभी रास्ते हिलालपुर गांव निवासी हिमांशु अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से आया और छात्रा के सामने गाड़ी रोक दी। सन्नाटा होने से छात्रा जब तक कुछ समझ पाती, तब तक हिमांशु ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और सचिन ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दोनों युवकों की हरकत देख छात्रा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा ने पूरा मामला पिता और भाई को बताया

molestation with girl while she returned from school
डेमो पिक
चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो दोनों युवक मौके से भाग गए। जैसे-तैसे घर पहुंची छात्रा ने पूरा मामला घर पहुंचकर पिता और भाई को बताया। जिसके बाद भाई और पिता सचिन के घर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे, जहां सचिन ने अपने भाई कल्ले साथ मिलकर छात्रा के भाई और पिता को पीटा, ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। सोमवार शाम करीब तीन बजे लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंची पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। 

जिम्मेदार बोले 
अरौल क्षेत्र में यदि चौकी प्रभारी के द्वारा सक्रियता से गश्त नहीं की जा रही है तो मैं स्वयं औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल करता हूं और इंसपेक्टर बिल्हौर को आदेश करुंगा कि रेलवे स्टेशन, डिग्री और इंटर कालेज के आसपास छुट्टी के समय पिकेट ड्यूटी लगाई जाए और शोहदों की धरपकड़ कर उन पर कार्रवाई की जाए। - भगवान सिंह, सीओ बिल्हौर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed