{"_id":"604f17bbf68efa596b6ff78e","slug":"molestation-with-girl-student-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: कन्नौज में जमानत पर छूटे शोहदे ने छात्रा को सरेराह दौड़ा लिया, धमकाते हुए की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: कन्नौज में जमानत पर छूटे शोहदे ने छात्रा को सरेराह दौड़ा लिया, धमकाते हुए की छेड़छाड़
Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के तिर्वा में 2 दिन पहले छेड़खानी करने वाले शोहदे ने जमानत मिलने के बाद दोबारा छात्रा को सरेराह दौड़ा लिया। उसे धमकाते हुए छेड़खानी की। घटना का पता चलने पर साथी छात्राएं आक्रोशित हो गईं। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया। कस्बे के बालिका महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा 13 मार्च की सुबह स्कूल आ रही थी।
स्कूल के पास पहुंचते ही सूरजपुर गांव के एक शोहदे ने उसका दुपट्टा छीनकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने शोहदे को पकड़कर उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दी।
जमानत पर छूटने के बाद सोमवार सुबह जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो रास्ते में उसको रोककर शोहदे ने उसे धमकाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोहदे के डर से छात्रा भयभीत हो गई। छात्रा ने स्कूल आकर शोहदे के रास्ते में की गई घटना की बात शिक्षकों समेत अन्य छात्राओं को बताई।
विज्ञापन
छात्रा की बात सुन छात्राओं में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आक्रोश पैदा हो गया। छात्राओं के आक्रोश की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को शोहदे पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अगर छात्रा के साथ दोबारा छेड़छाड़ की है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।