{"_id":"59312e1d4f1c1b7873bdafdf","slug":"molestation-case-against-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक मिजाज ससुर से प्रताडित बहू पहुंची थाने, बताई आपबीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक मिजाज ससुर से प्रताडित बहू पहुंची थाने, बताई आपबीती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कलयुगी ससुर ने सारी हदें पार करते हुए अपने ही घर की बहू पर गलत नियत से नजर डाली। केवल इतना ही नहीं कई बार उसने अपनी बहू से जोर जबरदस्ती तक की। बहू लगातार इसका विरोध करती रही। उसने कई बार इसकी शिकायत अपने रिश्तेदारों से की। लेकिन किसी को उसकी बात का भरोसा नहीं हुआ।
ससुर को इससे और साहस मिल गया। सारी मर्यादाओं को लांगते हुए उसने बहू की इज्जत पर फिर से हाथ डाला। जब सब बर्दाश्त के बाहर हो चला महिला थाने में रिपोर्ट कराने पहुंच गई। तब जाकर सारी बातों का खुलासा हुआ।
किदवई नगर के के-ब्लाक में रहने वाली पूजा तिवारी(काल्पनिक नाम) ने अपने ससुर रमेश तिवारी (काल्पनिक नाम) के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बयान दिया कि पति नमन तिवारी(काल्पनिक) की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर ससुर उसके साथ बदसलूकी करता है। पूजा का कहना है कि उसका ससुर उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन
ससुर घर में ही दुकान चलाता है। पीडिता के दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। कई दिनों से उसके साथ किये जा रहे इस शोषण की शिकायत उसने नौबस्ता थाने मे पूर्व एस.एस.पी. से की है। इस मामले में दोनों पक्ष शुक्रवार को थाने पहुंचे। वहां इनके बीच समझौते कराए जाने की कोशिश हुई।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किस तरह से पुलिस इस मामले को दबाने में लगी हुई है। एक महिला के शारीरिक शोषण के मामले को लोक मर्यादा बचाने के लिए पुलिस थाने में पक्षों में समझौता कराना कहां तक सही है। पीड़िता तंग हालात में न्याय के लिए थाने पहुंची है और अब वहां ऐसी स्थिति पैदा करना पीड़िता को कमजोर बनाने के समान है।