फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohani Group Fraud: Important disclosure in police investigation

मोहनी ग्रुप फ्रॉड: फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किए गए थे दस्तावेज, पुलिस की जांच में अहम खुलासा

Wed, 18 Aug 2021 07:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 07:41 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपियों ने कोरोना काल में राहत लोन के नाम पर दो करोड़ चालीस लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया। पुलिस अफसरों ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि लोन की कागजी कार्रवाई व पूरी प्रक्रिया यस बैंक की गुरुग्राम शाखा से की गई थी।

विज्ञापन
Mohani Group Fraud: Important disclosure in police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहनी ग्रुप में हुए 2 करोड़ 40 लाख रुपये के फ्रॉड में पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ है। लोन संबंधी जो दस्तावेज लगाए गए थे वह फर्जी थे, उसमें हस्ताक्षर भी फर्जी बनाए गए थे। इसलिए पुलिस इस तथ्य की और पुष्टि करने के लिए हस्ताक्षरों की फोरेंसिक जांच कराएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के निदेशक दिनेश चंद्र ने अपने भाई और कंपनी के निदेशक रमेश चंद्र अग्रवाल, उनके बेटे व बहू समेत छह लोगों पर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने कोरोना काल में राहत लोन के नाम पर दो करोड़ चालीस लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया। पुलिस अफसरों ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि लोन की कागजी कार्रवाई व पूरी प्रक्रिया यस बैंक की गुरुग्राम शाखा से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो दस्तावेज लगाए गए थे वह फर्जी तरीके से तैयार किए गए। बोर्ड बैठक के फर्जी गारंटर संबंधी दस्तावेज तैयार किए गए। जांच में ये भी पता चला कि दस्तावेजों में जो वादी के हस्ताक्षर किए गए थे वह फर्जी हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता का कहना है कि हस्ताक्षरों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।


इसके लिए वादी के हस्ताक्षर का नमूना लेकर लैब भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोन पहले जारी किया गया जबकि दस्तावेज 12 दिन बाद दिए गए। इसलिए इसमें बैंक की तरफ से भी गड़बड़ी की आशंका है। इस बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed