अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया: मोहन भागवत
- संघ प्रमुख ने कहा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजनीति का विषय नहीं
- बोले किसी भी देश की मजबूती के लिए धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक
- जो काम हल नहीं हो रहा, उसके लिए गीता पढ़ें, हर सवाल का जवाब मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने तीसरे दिन के प्रवास के दौरान स्वयं सेवकों को गीता का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि किसी देश की मजबूती के लिए वहां पर धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।
दीनदयाल इंटर कालेज में पूर्वी यूपी के प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया है। इसके लिए हिंदू संगठनों की तरफ से काम भी किया जा रहा है। जनजागरण के माध्यम से लोगों को राम मंदिर के लिए आगे आने को कहा जा रहा है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है।
सभी धर्मों के लोगों के विचार और समन्वय के आधार पर मंदिर निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास को अब और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने स्वयं सेवकों के बहाने समस्त राष्ट्र भक्तों से कहा कि गीता में सब कुछ वर्णित है, इसलिए जो भी कार्य सफल नहीं हो रहा है, या पूर्ण नहीं हो रहा है, उसके हल के लिए गीता का अध्ययन करें।
गीता में वर्णित बातें हमें सिखाती हैं कि किन परस्थितियों में हमें कैसे रहना और कार्य करना है। इस दौरान शाम की शाखा में उन्होंने युवाओं को शारीरिक सौष्ठव की जानकारी भी दी। कहा कि स्वयं सेवक को शारीरिक और मानसिक दोनोंरूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के कई टिप्स भी दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.