फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   modi decision worse than emergency situation

इमरजेंसी के हालात से भी बदतर मोदी का फैसला

Thu, 10 Nov 2016 12:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
modi decision worse than emergency situation
डेमो
केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के आदेश को विपक्षी दलों ने इमरजेंसी के हालात से भी बदतर बताया है। साथ ही इस फैसले को वापस लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के महोबा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। इससे काले धन पर रोक लगेगी। कहा कि विदेशों से आ रही नकली करेंसी बंद होगी। साथ ही भ्रष्टाचार को रोक लगेगी देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर भी नहीं चला 500 का नोट
रेलवे स्टेशन में भी 500 को नोट नहीं चला। टिकट न मिल पाने से क्लर्क और यात्रियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। बाद में कई यात्रियों ने बिना टिकट यात्रा की। कई होटल संचालकों ने यात्रियों को रात में होटल देने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर मारामारी के हालात
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों पर 500 और 1000 के नोट लिए जाने के जारी आदेश के बाद पेट्रोल पंपों में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। लंबी कतारों में खड़े लोगों के बीच पैट्रोल-डीजल खरीदी को लेकर मारामारी रही। लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। संचालकों ने किसी भी ग्राहक को 500 को नोट देने पर बाकी पैसे वापस नहीं किए। जिससे मजबूर बाइक चालकों को 100 के स्थान पर 500 रुपये का पेट्रोल डलवाना पड़ा।


बैंकों के बाहर चोर-उचक्के सक्रिय
देश भर में 500 और 1000 के नोट बंद होने के चलते बैंकों के बाहर पैसे जमा कराने वालों की भीड़ लग रही है। ऐसे में चोर-उच्चके सक्रीय हो गए है। फैसले की रात ही यूपी में अलग-अलग जगहों से लूट की कई खबरें सामने आई। हालांकि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बैकों के बाहर सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed