{"_id":"5d624d3d8ebc3e01755391eb","slug":"mobile-tower-operator-shot-dead-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Aug 2019 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में टावर ऑपरेटर की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश तमंचा चारपाई के नीचे रख कर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मानीमऊ चौकी थाना क्षेत्र के उदैतापुर के शिवराज सिंह भदौरिया के दो पुत्र देवराज सिंह भदौरिया और रुद्र प्रताप सिंह भदौरिया मानीमऊ ठठिया मार्ग के मुखिया जी कोल्डस्टोरेज के सामने मोबाइल टावर पर ऑपरेटर थे।
देवराज सिंह एक कोठरी में सो रहा था और रुद्र प्रताप सिंह मोबाइल चेम्बर में सो रहा था। अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात देवराज सिंह का दरवाजा खुलवाया और फिर कनपटी में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कट्टा चारपाई के नीचे रखकर भाग गए।
विज्ञापन
सुबह छोटे भाई ने देखा तो देवराज चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। रुद्र ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।