{"_id":"59ac02424f1c1b6e6a8b4800","slug":"mobile-became-an-enemy-of-the-lives-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का ऐसा खौफ लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का ऐसा खौफ लगा ली फांसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिता की डांटने से दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौफ में बच्चे किस कदर गलत कदम उठा लेते हैं, इसे बताने के लिए ये घटना खुद गवाह है। मवेशी चराने गए किशोर से पिता का मोबाइल कहीं गिर गया। इससे वह दहशत में आ गया और फिर खौफ में ऐसा कदम उठा लिया कि...
किशोर ने डर के मारे ऐसा कदम उठा लिया कि परिवार को जिंदगी भर का जख्म दे गया। दरअसल, जब पिता को मोबाइल खोने की जानकारी हुई तो उसने किशोर को फटकार लगाई इस पर उसने गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर गांव में ही स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
यूपी के उन्नाव जिले मौरावां थाना क्षेत्र में चिलौली गांव निवासी रामसुमेर लोधी का बेटा सुनील कुमार (12) शनिवार शाम साथियों के साथ मवेशी चराने के लिए गया था। गाना सुनने के लिए वह पिता का मोबाइल भी लेकर चला गया था। मवेशी चराने के दौरान मोबाइल कहीं गिर गया। उसने मोबाइल काफी खोजा, लेकिन नहीं मिला। शाम को वह मवेशी लेकर घर लौटा। लेकिन डर के कारण पिता को मोबाइल खो जाने की बात नहीं बताई।
विज्ञापन
रविवार सुबह पिता रामसुमेर ने मोबाइल फोन की जानकारी की तो उसने खो जाने की बात बताई। इस पर उसने बेटे सुनील को काफी डाटा। पिता की डाट से क्षुब्ध सुनील शौच के बहाने घर से निकला और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नारायण दत्त तिवारी की बाग में पेड़ से फांसी लगा ली। खेत गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया सुनील पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मौरावां एसओ अमित तोमर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
-मोबाइल खोने पर पिता ने डाटा तो फांसी लगा ली
-घर से एक किमी. दूर बाग में पेड़ से लटका मिला शव