फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mob beating two old man in kanpur

भीख मांग रहे दो बुजुर्गों को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने जमकर पीटा, एक ग्रामीण गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2019 06:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
mob beating two old man in kanpur
बुजुर्गों को भीड़ ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू में मंगलवार दोपहर न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के भीमनगर बस्ती में भीख मांग रहे दो बुजुर्गों को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुजुर्गों को भीड़ से बचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले रंजीत (70) और जयराज (60) पिछले कई वर्षों से गंगापुर में परिवार समेत झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। पुलिस पूछताछ में बुजुर्गों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर में दोनों भीमनगर में भीख मांग रहे थे। इसी बीच क्षेत्रीय लोग बच्चा चोर समझकर शोर मचाने लगे। जिसपर करीब आधा दर्जन लोगों ने जमकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाकर संतोष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष के मुताबिक सोमवार दोपहर को घर के बाहर तीन चार संदिग्ध बच्चा चोर घूम रहे थे। जिनको बुलाने पर सभी मौके से भाग गए थे। जिनकी कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो भी खींची थी। उन्हीं से मिलती जुलती शक्ल दोनों की लग रही थी।


बिधनू एसओ सुखराम रावत ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिली कि दोनों को क्षेत्र में काफी समय से भीख मांगते देखा जा रहा है। जयराज की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed