{"_id":"5b5f5fd44f1c1b49748b7cab","slug":"mlc-rajbahadur-chandel-said-we-will-teach-lessonto-government-in-lok-sabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आर-पार की होगी लड़ाई, सरकार को सिखाएंगे सबक- एमएलसी राज बहादुर चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आर-पार की होगी लड़ाई, सरकार को सिखाएंगे सबक- एमएलसी राज बहादुर चंदेल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस राजू राणा को ज्ञापन सौंपते एमएलसी राज बहादुर चंदेल, शिक्षक नेता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने सोमवार को डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षक समस्याओं को लेकर धरना दिया। संगठन के संरक्षक और शिक्षक विधायक राज बहादुर चंदेल भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने यूपी सरकार को शिक्षक विरोधी करार दिया और कहा कि लोकसभा चुनाव में इसका सबक सिखा दिया जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
शिक्षक संघ के धरने मेें आठ मांगें की गई। जिलाध्यक्ष अनिमेष वर्मा की अगुवाई में वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली का सरलीकरण व पांच अंकों में मानदेय दिए जाने की मांगों के साथ तदर्थ शिक्षकों/ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण, शिक्षकों को चिकित्सीय सुविधा, स्थानांतरण नीति को पारदर्शी, व्यवसायिक शिक्षकों एवं कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर नियुक्त करने, प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान के लिए परास्नातक डिग्री की बाध्यता समाप्त करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

Trending Videos
एमएलसी ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी
डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना में शामिल शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति के सभापति एवं एमएलसी चंदेल ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाना ही उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य है। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली न होने तक सड़क से सदन तक प्रदर्शन जारी रहेगा। एमएलसी ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी।
प्रांतीय संरक्षण समिति के संयोजक श्रीनारायण दुबे ने शिक्षा विभाग के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। जिलामंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि 15 दिन में डीआईओएस दफ्तर में लंबित समस्याओं का निराकरण न हुआ तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।