फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mlc election

पाठक और द्विवेदी के समर्थक भिड़े

Sat, 03 Jan 2015 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
mlc election
एमएलसी (स्नातक क्षेत्र) चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक और निर्दलीय प्रत्याशी विवेक द्विवेदी के समर्थक  कमिश्नर कार्यालय के मुख्य गेट पर भिड़ गए।
विज्ञापन


एक साथ पहुंचे दोनों प्रत्याशियों के जुलूस से वहां अफरा तफरी मच गई। ताकत दिखाने के चक्कर में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में नोक झोंक भी हुई।  
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे फूलबाग की तरफ से विवेक द्विवेदी का जुलूस और ग्रीनपार्क की तरफ से अरुण पाठक का जुलूस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा।  पहले नामांकन के लिए प्रशासन की तरफ से विवेक द्विवेदी को समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवेक जैसे ही अपने समर्थकों के साथ मुख्य दरवाजे तक पहुंचे, भाजपाई भी वहां नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। धक्का मुक्की शुरू हो गई। विवेक ने आपत्ति जताई। दोनों तरफ के युवा समर्थकों में कहासुनी शुरू हो गई।

मामला बढ़ने लगा, कुछ लोग एक दूसरे पर टिप्पणी भी करने लगे। पुलिस बल पहुंच गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन पचास मीटर की दूरी पर खड़े दोनों के समर्थकों में नारेबाजी देर तक जारी रही।

अरुण पाठक का जुलूस सरसैया घाट के मुख्य गेट से शुरू हुआ तो विवेक द्विवेदी का जुलूस फूलबाग मैदान से। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा है कि किसी भी सूरत में एमएलसी स्नातक क्षेत्र का चुनाव भाजपा को जीतना है।

इसलिए पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ सभी पदाधिकारी इस दिशा में काम करना शुरू कर दें।  

स्नातक  चुनाव के लिए कुल 15 ने भरा पर्चा

एमएलसी (स्नातक क्षेत्र) चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। पिछले एक सप्ताह के अंतराल में कुल 15 लोगों ने पर्चा भरा है। शुक्रवार को आठ नामांकन हुए, जिसमें चार नए और चार प्रत्याशियों ने दोबारा पर्चा दाखिल किया।


नाम वापसी को पांच जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है। अरुण पाठक, विवेक द्विवेदी, अभिषेक दीक्षित और मयंक ने कमिश्नर कार्यालय जाकर दूसरी बार नामांकन पत्र भरा।

पहली बार यह सभी लोग चुपचाप गए थे, इस बार ढोले ताशे और जुलूस के साथ वहां पहुंचे।

इसके अलावा चार अन्य लोगों ने भी पहली बार नामांकन दाखिल किया। इन लोगों में विवेक कटियार, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र और अवधेश सिंह शामिल हैं।

यह चारों निर्दलीय हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार 19 जनवरी को वोट डाला जाएगा।

परिणाम तीन दिन बाद 22 जनवरी को आएगा। मतदान का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक रखा गया है। जबकि मतगणना का समय सुबह आठ बजे से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed