{"_id":"5b17a10b4f1c1bb36e8b66af","slug":"mla-kuldeep-sengar-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: सोशल मीडिया पर अपील लाई रंग, किशोरी की मां को मिले 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: सोशल मीडिया पर अपील लाई रंग, किशोरी की मां को मिले 20 लाख
Wed, 06 Jun 2018 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:08 PM IST
सार
-दिल्ली के बिलाल ने चलाया ऑनलाइन कैंपेन, लोगों ने दिया सहयोग
- उन्नाव और कठुआ में रेप पीड़िताओं के परिवार की मदद को लोगों ने दिए 40 लाख
- आर्थिक मदद मिली तो पीड़िता की मां के टूटते हौसले को मिला बल
विज्ञापन
1 of 4
पीड़िता के परिवार को मिली मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़ित किशोरी और जम्मू के कठुआ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन अभियान चलाया गया। अभियान रंग लाया और भारी संख्या में लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की।
2 of 4
उन्नाव कांड
पोर्टल चलाने वाले युवक ने दोनों परिवारों को इकट्ठा हुई 40 लाख की धनराशि में से आधी रकम 20 लाख रुपये मंगलवार को उन्नाव पीड़िता के मां के बैंक खाते डाल दिए। पीड़ित परिवार के टूट रहे हौसले को बल मिल गया। अर्थिक मदद देने वालों में 1500 से ज्यादा लोग शामिल हैं। युवक ने दस-दस लाख रुपये की मदद मांगी थी लेकिन रकम 40 लाख पहुंच गई। आखिर में इस सामाजिक कार्यकर्ता को अकांउट बंद करना पड़ा।
3 of 4
उन्नाव कांड
अप्रैल महीने में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनके गांव की ही किशोरी और जम्मू के कठुआ में हैवानियत के बाद बच्ची की हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया था। दिल्ली के रहने वाले मो. बिलाल ने ऑनलाइन कैंपेन पोर्टल के जरिये चलाया। दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए लोगों से अपील की। बिलाल ने फोन पर अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को मुहिम शुरू की और लोगों को आनलाइन बैंकिंग में केट्टो एप के जरिये रकम भेजने की अपील की। उनकी मुहिम में देश के 1500 से अधिक लोगों ने अपना आर्थिक सहयोग दिया और सहायता राशि 40 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्नाव कांड
मदद की इस मुहिम में कई नामचीन लोग भी जुड़े हैं। इनमें एक नाम उमर अब्दुल्ला भी है। जो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं कोई और भी हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जमा हुई रकम को दोनों पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये ऑनलाइन उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। मंगलवार को रकम पीड़िता की मां के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में भेजा गया। टैक्स कटने के बाद 18.50 लाख रुपये पीड़िता की मां को मिले हैं। बिलाल ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी अपील पर देश के हजारों लोगों ने पीड़ित परिवारों का साथ दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म और पति की हत्या के बाद से वह समझ ही नहीं पा रही थी कि कैसे न्याय की लड़ाई लड़े और कैसे बच्चों की परवरिश करेगी। उन्होंने समाज और मीडिया से मिल रहे सहयोग को सराहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।