फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki Case: Verification of properties of family members started

विधायक इरफान सोलंकी प्रकरण: परिवार के सदस्यों की संपत्तियों का सत्यापन शुरू, बाटा हाता कार्रवाई की जद से बाहर

Tue, 14 Feb 2023 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Feb 2023 10:47 AM IST
सार

विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए दस्तावेजाें का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। वहीं रिजवान के स्वर्ण जयंती विहार में एक प्लॉट, आशियाना में रिजवान की पत्नी शाहिना सोलंकी उर्फ रोजी के नाम से फ्लैट की जानकारी मिली है। सत्यापन के बाद तीन से चार दिन के भीतर संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki Case: Verification of properties of family members started
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट के तहत इरफान और उनके परिवार की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए दस्तावेजाें का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में लक्जरी गाड़ियों के अलावा सपा विधायक व उनके परिवार के नाम से डिफेंस कॉलोनी में चार प्लॉट, नोएडा व गाजियाबाद व मुंबई में फ्लैट, लखनऊ में प्लॉट और फ्लैट होने के दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


जिसका सत्यापन किया जा रहा है। वहीं रिजवान के स्वर्ण जयंती विहार में एक प्लॉट, आशियाना में रिजवान की पत्नी शाहिना सोलंकी उर्फ रोजी के नाम से फ्लैट की जानकारी मिली है। इजराइल आटे वाले के पास भी जाजमऊ में एक प्लॉट होने के दस्तावेज मिले हैं। सत्यापन के बाद तीन से चार दिन के भीतर संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी।

विज्ञापन

बाटा हाता कार्रवाई की जद से बाहर
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाटा हाता सुल्तान टेनरी वालों का था। इसमें कई किरायेदार थे। इरफान सोलंकी के चाचा मिराज ने वह संपत्ति लोगों से सस्ते दामों पर खरीदी और फ्लैट बनाकर बेच डाले। बाटा हाते की सभी जमीन बेंची जा चुकी हैं। लिहाजा वह कुर्की के जद से बाहर है।

मन्नू रहमान और सबलू की तलाश में पुलिस ने घेरी कचहरी
बांग्लादेशी नागरिक डॉ, रिजवान को नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में वांछित चल रहे पूर्व पार्षद मन्नू रहमान और जाजमऊ अग्निकांड में वांछित सलाउद्दीन उर्फ सबलू के कोर्ट में आत्मसमर्पण की सूचना पर पुलिस पूरे दिन कचहरी में डेरा जमाए रही। हालांकि दोनों नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed