{"_id":"5cfa0a79bdec2207014a2560","slug":"mla-gets-road-block-due-to-illegal-mining-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन-ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक ने सड़क पर लगाया 10 किलोमीटर लंबा जाम, हजारों यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन-ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक ने सड़क पर लगाया 10 किलोमीटर लंबा जाम, हजारों यात्री हुए परेशान
Fri, 07 Jun 2019 02:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
बांदा में विधायक ने सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने समर्थकों के साथ बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। विधायक द्वारा जाम लगाने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के हाथपांव फूल गए।
आनन-फानन में पुलिस और प्राशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विधायक बृजेश प्रजापति को समझाने की कोशिश की पर उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। विधायक ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ फौरन कार्रवाई होनी चाहिए।
जिसके बाद ही वो सड़क से हटेेंगे। अपने वाहनों को तिरछा खड़ा कर विधायक ने सड़क अवरुद्ध कर जाम लगा दिया था। रात 10 से सुबह 11 बजे तक सड़क पर जाम लगा रहा। जिसकी वजह से 10 किलोमीटर तक हजारों की संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच जाम की वजह से यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। इस दौरान कई यात्री बसें और चार पहिया वाहन भी ट्रकों की लंबी लाइन में फंसे रहे। सीएम दफ्तर से आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने अपनी गाड़ी हटाई। जिसके बाद जाम खुलवाकर आवागमन शुरू कराया गया।