फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing Woman found in Kerala after 10 years

10 साल पहले लापता हुई महिला केरल में मिली, शेल्टर होम में रही थी, क्राइम बांच ने भाई को खोजा

Wed, 12 May 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 May 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
missing Woman found in Kerala after 10 years
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक दशक पहले अचानक लापता हुई महिला सुनीता केरल के मल्लापुरम में एक शेल्टर में रह रही थी। शेल्टर होम के अफसरों ने कानपुर ब्रांच को सूचना दी तो क्राइम ब्रांच ने महिला के भाई को खोज निकाला। महिला की भाई से फोन पर बात भी कराई गई।
विज्ञापन


भाई बहन को लेने केरल जाएगा। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले केरल के एक शेल्टर होम के अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर बताया कि दस सालों से कानपुर निवासी सुनीता यादव वहां पर रह ही है। उन्होंने डीसीपी को महिला के परिवार के बारे में आधी अधूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


उसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शास्त्री नगर निवासी उसके भाई कृष्ण कुमार को खोज निकाला। सुनीता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस ने कृष्ण कुमार से सुनीता से बात कराई तो दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया। जल्द ही कृष्ण कुमार केरल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेल्टर होम में हैं यूपी की तीन और महिलाएं 
डीसीपी क्राइम ने बताया कि शेल्टर होम प्रशासन ने बताया कि कानपुर के अलावा अयोध्या, रामपुर और मुजफ्फरनगर की एक-एक महिला वहां पर हैं। जो कई वर्षों से रह रही हैं। उनके परिवार के बारे में भी जानकारी दी। जिसको डीसीपी ने संबंधित जिलों के एसपी को जानकारी साझा की। एक महिला भोपाल की है। इस बारे में भोपाल के पुलिस अफसरों को भी जानकारी दी है। डीसीपी ने बताया कि शेल्टर होम में इसी तरह से देश भर की 25 महिलाएं रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed