फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मिस यूपी-2017’ आशी बग्गा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Wed, 13 Sep 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Miss UP ashi Bagga was honored by Governor
आशी बग्गा राज्यपाल रामनाईक के साथ राजभवन में
उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के 13वें संस्करण में चुनी गईं मिस यूपी-2017 आशी बग्गा को सोमवार 11 सितंबर को राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया। राजभवन में राज्यपाल ने आशी को आशीर्वाद दिया और उन्हें अपनी पुस्तक ‘चरैवेति’ भेंट की।

 

Miss UP ashi Bagga was honored by Governor
राज्यपाल रामनाईक के साथ आशी बग्गा
आशी राजभवन जाने से पहले युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा के साथ लखनऊ नवाबी घराने के सैय्यद मासूम रजा के घर पहुंची थीं। राजभवन में राज्यपाल के साथ आशी बग्गा, उनके पिता सतपाल सिंह बग्गा, मां जसमीत कौर, बहन अंशु बग्गा, सैय्यद मासूम रजा, सना खान सभी ने चाय पी। 

 

Miss UP ashi Bagga was honored by Governor
राज्यपाल रामनाईक के साथ आशी बग्गा
कानपुर शहर के गुमटी इलाके की रहने वाली आशी मिस यूपी 2017 बनने के बाद फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss UP ashi Bagga was honored by Governor
आशी बग्गा को सम्मानित करते राज्यपाल

आशी के पास हाल ही में लखनऊ, मुंबई और दुबई की कंपनियों से ब्रांड अंबेसडर बनाने के ऑफर आए हुए हैं। इसके अलावा आशी ने लोकल कंपनियों के लिए भी मॉडल फोटो शूट कराये हैं। आशी ने कहा कि कानपुर जैसे शहर में लोग अब फैशन और मॉडलिंग जैसे पेशे में जाने के लिए आगे आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed