{"_id":"5c914056bdec2207143e8e77","slug":"misdeed-with-thirteen-year-old-girl-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे ने किशाेरी को दबोच बनाया दुष्कर्म का शिकार, नहीं दे पाई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदे ने किशाेरी को दबोच बनाया दुष्कर्म का शिकार, नहीं दे पाई परीक्षा
Wed, 20 Mar 2019 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज थानाक्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी के साथ घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। एक गांव की महिला ने अलमापुर गहलोत निवासी साहब सिंह पुत्र सत्यपाल, सिपाही लाल पुत्र विजय पाल, सत्यपाल पुत्र रामचंद्र, अनीता पत्नी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार रात वह परिवार के साथ मकान की छत पर सो रही थी।
विज्ञापन
घर के बाहर घात लगाए बैठा था दरिंदा
मंगलवार तड़के उसकी 13 वर्षीय छोटी बेटी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए मकान के बाहर बने शौचालय जा रही थी। उसी समय घात लगाए साहब सिंह ने छोटी पुत्री को घर के अंदर बरामदे में दबोच लिया। धमकाते हुए दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर सभी लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। उसी समय आरोपी युवक के परिवार के सत्यपाल, सिपाहीलाल, अनीता आ गईं।
इन लोगों से उलाहना दिया तो आरोपी के परिजन गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेशसिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

परीक्षा भी नहीं दे सकी किशाेरी
आरोपी युवक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह पाली में अंग्रेजी व शाम पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा नहीं दे सकी। बदहवास हालत में किशोरी ने रो-रो कर घटना की जानकारी दी।
किशोरी की हालत देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक इससे पहले भी कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। ऊंची पहुंच के कारण पुलिस कार्रवाई से कतराती रही। वहीं पुलिस का कहना है साहब सिंह मनचला युवक है। पहले भी शिकायत मिली थी। उसकी तलाश की जा रही थी, मिल नहीं रहा था।