{"_id":"5c7bf380bdec225eb65e0867","slug":"misdeed-with-six-year-old-girl-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाॅफी देने के बहाने छह साल की बच्ची को खेत में खींचकर ले गया दरिंदा, फिर किया ये गंदा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाॅफी देने के बहाने छह साल की बच्ची को खेत में खींचकर ले गया दरिंदा, फिर किया ये गंदा काम
Sun, 03 Mar 2019 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेर तोड़ रही अबोध बालिका को टॉफी का बहाना देकर युवक ने सरसों के खेत में दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस मामले में पीड़िता के मामा ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
नगर सीमा से सटे एक गांव में अपने मामा के घर रही 6 वर्षीय बालिका रविवार की दोपहर गांव के बाहर पेड़ से बेर तोड़ रही थी। तभी वहां पहुंचे एक युवक ने उसे टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ सरसों के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

मासूम के शोर मचाने पर आस-पड़ोस खेत में काम कर रहे लोग दौड़े
मासूम के शोर मचाने पर आस-पड़ोस खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख युवक भाग खड़ा हुआ, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ा कर अपने कब्जे में लिया।
इस मामले में पीड़िता के मामा ने आरोपी युवक सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी राजेंद्र पुत्र महावीर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता बालिका मैनपुरी जनपद के एक गांव की रहने वाली है और यहां वह अपने मामा के घर पिछले काफी समय से रह रही है।