फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with seven year old girl in kanpur

तिलक समारोह में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था आरोपी  

Mon, 03 Jun 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
misdeed with seven year old girl in kanpur
मासूम से दुर्ष्क्म
कानपुर पनकी के एक गांव में रविवार रात तिलक समारोह में शामिल होने गई सात साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। एक घंटे तक लापता होने के बाद बच्ची बेसुध हालत में गेस्ट हाउस पहुंची और आपबीती बताई। आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन


पुलिस पीड़िता को मेडिकल केलिए भेजकर गेस्ट हाउस में मौजूद तीस-चालीस लोगों से पूछताछ कर रही है। तिलक समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। गांव निवासी एक युवक का रविवार को तिलक था। गांव किनारे एक गेस्ट हाउस में समारोह था जिसमें बच्ची भी परिवार के साथ गई थी।
विज्ञापन


 

मासूम बच्ची ने बताया भूरे रंग की टीशर्ट और लोअर पहने था दरिंदा

बच्ची के दादा के मुताबिक रात करीब नौ बजे अचानक बच्ची लापता हो गई। सभी लोग खोजबीन करने लगे। करीब एक घंटे बाद बच्ची रोते हुए खून से लथपथ बदहवास हालात में गेस्ट हाउस पहुंची और घटना बताई। पनकी एसओ अजय प्रताप ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पूछताछ में बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह गेस्ट हाउस केबाहर खेल रही थी। तभी एक युवक उसके पास आया और टॉफी दिलाने के बहाने पैदल उसको लेकर चला गया। आरोपी युवक भूरे रंग की टीशर्ट और लोअर पहने थे। पुलिस ऐसे युवक की तलाश में जुटी है। एसओ के मुताबिक जिस तरह का हुलिया पीड़िता ने बताया है उससे लग रहा है कि आरोपी समारोह में गेस्ट हाउस में नहीं था। ऐसे में वेटर, डीजे, लाइट और टेंट हाउस के कर्मचारियों पर शक गहरा रहा है। बच्ची के मेडिकल के बाद शिनाख्त परेड कराई जाएगी। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed