{"_id":"601ac2738ebc3e4c8637be07","slug":"misdeed-with-nine-year-old-girl-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नौ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नौ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 03 Feb 2021 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के उन्नाव जिले में बारासगवर गांव के बाहर पिता की आटा चक्की पर पहुंची नौ वर्षीय बच्ची को अकेला देख गांव के 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी युवक की गांव के बाहर आटा चक्की है। मंगलवार सुबह उसकी नौ वर्षीय बेटी घर से चक्की पर पहुंची। इसी बीच गांव का 15 वर्षीय किशोर भी चक्की पर पहुंच गया। बच्ची को अकेला देख अंदर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
बच्ची के शोर मचाने पर पास ही लघुशंका करने गया पिता दौड़कर पहुंचा। उसने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कई घंटे तक पुलिस मामले को दबाए रही। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।