फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with national weightlifter player

नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर से दुष्कर्म का बनाया वीडियो, अब इसलिए कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 07 Jun 2019 03:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
misdeed with national weightlifter player
डेमो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर से दुष्कर्म के मामले में सीओ कोतवाली ने गुरुवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि मुजफ्फरनगर के अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर खिलाड़ी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन


फिर शादी से इंकार कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। सीओ जल्द ही जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेजेंगे। सोमवार को फीलखाना निवासी खिलाड़ी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुजफ्फरनगर के अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी ने सीओ कोतवाली राजेश पांडेय को जांच सौंपी थी। सीओ ने बताया कि बयान में पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2018 में पुणे में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। फिर दोनों के बीच संबंध हो गए। इस बीच वह जनवरी में कई बार फीलखाना के होटल में आकर रुका। यहां पर भी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आरोपी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उसका फोन बंद है। दो से तीन दिन में मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है। एसएसपी अनंत देव ने बताया जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed