फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in kanpur, uploaded her photo on social media

मामा के दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो खींच फेसबुक पर कर दी अपलोड

Sat, 10 Aug 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in kanpur, uploaded her photo on social media
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के चकेरी में एक किशोरी से उसके मामा के दोस्त ने घंटाघर स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींची और फेसबुक पर अपलोड कर दी। पीड़िता ने शनिवार को एडीजी से शिकायत कर तहरीर दी।
विज्ञापन


एडीजी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लाल बंगला निवासी पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसको बर्थ-डे पार्टी की बात कहकर फरवरी में घंटाघर के एक होटल में ले गया। आरोप है कि यहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन


उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने उसकी अश्लील फोटो खींची। फिर वह ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। वहीं कुछ समय पहले उसने पीड़िता के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर ये फोटो पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़िता सहम गई। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर चकेरी पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed