{"_id":"5d0b93df8ebc3e7f711030cf","slug":"misdeed-with-girl-in-kanpur-accused-is-bsf-soldier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के कमरे पर किशोरी को बनाया बंधक फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म, चिड़ियाघर में छोड़ नौकरी पर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के कमरे पर किशोरी को बनाया बंधक फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म, चिड़ियाघर में छोड़ नौकरी पर गया
Thu, 20 Jun 2019 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jun 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद कानपुर चिड़ियाघर दिखाने का बहाना बनाकर उसे वहीं छोड़कर चला गया। युवक वर्तमान में बीएसएफ में नासिक में तैनात है। घटना उसकी नौकरी लगने से पहले की है।
एसपी के आदेश पर सीओ ने मामले की जांच शुरू की है। तालग्राम क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक बीएसएफ में जवान है। मौजूदा समय में उसकी महाराष्ट्र के नासिक में तैनाती है। एक किशोरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि तीन मार्च 2019 को युवक शादी का झांसा देकर उसे चौबेपुर में किराये के कमरे में रहने वाले दोस्त के पास ले गया।

दुष्कर्म के बाद चिड़ियाघर कानपुर में छोड़कर ड्यूटी पर हुआ था रवाना अब बीएसएफ में नासिक में तैनात है आरोपी
यहां तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका ज्वाइनिंग लेटर आ गया। छह मार्च को वह कानपुर चिड़ियाघर दिखाने के बहाने ले गया। उसे वहीं छोड़कर चला गया। किसी तरह वह घर पहुंची। युवक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह नौकरी ज्वाइन करने नासिक चला गया है।
पीड़िता ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को फौजी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के निर्देश पर सीओ छिबरामऊ ने मामले की जांच शुरू की है। पीड़िता ने बताया कि वह जब स्कूल जाती थी, तब आरोपी अक्सर सेना भर्ती की तैयारी के चलते उसे रास्ते में मिल जाता था। इससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।