फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with Eight-year-old girl in fatehpur

मासूम से दरिंदगी : नाना के घर आई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Sun, 18 Apr 2021 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 02:15 PM IST
सार

आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद घर में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
misdeed with Eight-year-old girl in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के अमौली में नाना के घर आई आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद घर में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची अपनी मां के साथ नाना के घर आई थी। शुक्रवार सुबह बच्ची के परिजन खेतों पर कार्य करने गए थे। उसी समय हैंडपंप से पानी लेने आई बच्ची को युवक बहला फुसला कर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची घर जाकर चुपचाप लेट गई। देर रात परिजन गेहूं की कतराई कर घर आकर सो गए। शनिवार की सुबह भी जब बच्ची चारपाई से नहीं उठी तो मां ने जाकर देखा कि बच्ची के खून लगा मिला और वह दर्द से रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बच्ची से जानकारी ली तो उसने घटना बताई। इसके बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के साथ आरोपी को भी थाने ले आई। घटना की जानकारी पर कानपुर से पिता भी थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed