फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim self-immolation attempt with mother

उन्नाव: मां संग कलक्ट्रेट आत्मदाह करने पहुंची सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 29 Aug 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
misdeed victim self-immolation attempt with mother
आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता को रोकती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता बृहस्पतिवार को सुबह मां संग कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंच गई। एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) टीम ने महिला पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया और पेट्रोल से भरी बोतल व माचिस छीन ली।
विज्ञापन


दोनों को डीएम देवेंद्र पांडेय से मिलवाया। डीएम ने माखी एसओ को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ पीड़िता और उसके परिवार के लोगों को थाने लेकर चले गए। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने 24 अगस्त को गांव के तीन लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 

19 जुलाई को गांव के तीन लोगों पर दुष्कर्म की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने दो को नहीं पकड़ा

misdeed victim self-immolation attempt with mother
दुष्कर्म पीड़िता की मां को बचाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया था कि 17 जुलाई को वह मायके आई थी। 19 जुलाई को उसके माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात एक आरोपी उसके घर पहुंचा और पिता के सड़क हादसे में घायल होने की झूठी सूचना देकर दरवाजा खुलवाया। एक अन्य साथी की मदद से बाइक से अगवा कर घर से करीब डेढ़ किमी. दूर जंगल में ले गए।

जहां तीसरे साथी संग मिलकर गैंगरेप किया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तीनों बाइक से भाग निकले। मौके पर दूसरी बाइक और एक आरोपी का आधार कार्ड पड़ा रह गया। पांच दिन बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की। 

misdeed victim self-immolation attempt with mother
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस शांत बैठ गई। तब से दोनों आरोपी उसे जान की धमकी दे रहे थे। पुलिस की सुस्ती और धमकी से परेशान पीड़िता मां व अन्य परिजनों के साथ सुबह साढ़े 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंच गई, लेकिन आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने दबोच लिया।

माखी एसओ राजबहादुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एक आरोपी ने 14 जुलाई 2018 को पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। मुकदमे में पीड़िता के पक्ष से सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद उसने दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed