फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim left village due to accused

कुलदीप सेंगर प्रकरण के बाद भी नहीं खुली पुलिस की आंखें, एक और दुष्कर्म पीड़िता ने खौफ में छोड़ा गांव

Thu, 22 Aug 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Aug 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
misdeed victim left village due to accused
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही से दुष्कर्म पीड़िता को जान बचाने के लिए परिवार समेत अपना गांव छोड़ना पड़ गया। उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में हुई विभाग की लापरवाही के बाद भी अभी पुलिस की आंखें नहीं खुली हैं। गुरुवार को एसपी की चौखट पर पहुंची पीड़िता ने सीओ पर 23 दिन से जांच में मामला लटकाए जाने और सुलह का दबाव न मानने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसपी ने सीओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक वह 30 जुलाई की रात छप्पर के नीचे सो रही थी। उसका आरोप है कि पड़ोसी सोनू ने उससे दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन


 

बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ  मुकदमा तो दर्ज किया पर विवेचना अब तक लंबित हैं। एससीएसटी एक्ट लगा होने से जांच कर रहे सीओ ने 23 दिन बाद तक कुछ नहीं किया। पुलिस की लापरवाही से आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार सुलह का दबाव बना रहा है।

सुलह न करने पर उसने कई बार उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि जब इसकी शिकायत थाना में की तो जांच सीओ के पास होने की बात कह उसे चलता कर दिया गया। धमकी के डर से उसने परिवार समेत गांव छोड़ दिया। एसपी एमपी वर्मा ने सीओ को जांच शीघ्र पूरी करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

कोतवाल हसनगंज हर प्रसाद अहरवार ने बताया कि मामला एससीएसटी का होने से विवेचना सीओ हसनगंज कर रहे हैं। उनके आदेश के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पीड़िता के गांव छोड़ने की जानकारी से इनकार करते हुए जानकारी करने की बात कही। वहीं सीओ भीम कुमार गौतम का कहना है कि जांच चल रही है। अभी तक कुछ ऐसे साक्ष्य नहीं मिले है कि जिससे आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed