{"_id":"5d3ef7f98ebc3e6cd9047451","slug":"misdeed-victim-left-city-because-of-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से तंग पीड़िता ने शहर छोड़ा, केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से तंग पीड़िता ने शहर छोड़ा, केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी
Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन तीन अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त होने के बावजूद उन्हें थाने लाकर छोड़ दिया।
फरार आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। इससे तंग आकर पीड़िता एक महीने पहले शहर छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले ही वह अपने घर आई। इसके बाद सोमवार को पिता के साथ एडीजी के पास पहुंची और शिकायत की। एडीजी ने मामले की जांच आईजी को सौंपी है।

दो आरोपी जेल में, तीन को पुलिस ने थाने से ही छोड़ा, दो दिन पहले शहर आई किशोरी ने एडीजी से की शिकायत
बिधनू में 19 मई को एक किशोरी को अगवाकर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने मोहित व हसरत अली सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहित व हसरत जेल में हैं। पीड़िता ने एडीजी प्रेम प्रकाश से बिधनू पुलिस की शिकायत की।
आरोप लगाया कि तीन अज्ञात आरोपियों की उसने पहचान कर ली थी, लेकिन पुलिस ने पैसा लेकर छोड़ दिया। उधर पीड़िता के माता-पिता ने शहर के स्कूल से नाम कटवाकर उसे दूसरे प्रदेश में अपने एक रिश्तेदार के घर भेज दिया है। दो दिन पहले ही शहर आकर उसने शिकायत की है। मामले की जांच गोविंद नगर पुलिस कर रही है।
एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा मामला गंभीर है। बिधनू पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।