{"_id":"61a1c4b4986cc3753a14a7ca","slug":"misdeed-victim-gave-her-life-by-not-getting-justice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज पुलिस की संवेदनहीनता: इंसाफ नहीं मिला लिखकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज पुलिस की संवेदनहीनता: इंसाफ नहीं मिला लिखकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान
Sat, 27 Nov 2021 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:10 AM IST
सार
मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने दो लोगों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा कि पुलिस अधिकारियों को कई बार तहरीर देने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस से कई बार इंसाफ के लिए गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर तिर्वा कोतवाली के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी।
मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने दो लोगों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा कि पुलिस अधिकारियों को कई बार तहरीर देने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला। इससे वह जीवन लीला समाप्त कर रही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने गुरुवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई तो खिड़की में रस्सी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस को कमरे में रखी कॉपी में एक सुसाइड नोट मिला। पीड़िता के भाई ने तिर्वा कोतवाली में आरोपी वीरेंद्र और सूर्यकांत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी हरि श्याम का कहना है कि पूर्व में महिला की ओर से छेड़खानी की तहरीर दी गई थी। छेड़खानी के मामले की जांच चल रही थी।

सुसाइड नोट में लिखे आरोपियों के नाम
सुसाइड नोट में पीड़िता ने लिखा कि वीरेंद्र और सूर्यकांत ने उस पर हाथ उठाया है। पति की पिटाई की। आरोपियों ने उसके साथ गलत काम भी किया। एसपी और तिर्वा कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी थी। कार्रवाई नहीं हुई है। इससे वह आत्महत्या कर रही है।
सुसाइड नोट की होगी जांच
मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कमरे में मिले सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। यह मृतका ने लिखा या किसी और ने, इसकी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। - एसपी प्रशांत वर्मा