{"_id":"5ebe33198ebc3e907d082d80","slug":"misdeed-victim-commits-suicide-by-hanging-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच माह पहले हुई थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच माह पहले हुई थी दरिंदगी
Fri, 15 May 2020 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 May 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सचेंडी में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिसंबर महीने में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी को गांव के ही सचिन नामक युवक ने दबोच कर दुष्कर्म किया था।
परिजनों की सूचना पर तत्कालीन थानाध्यक्ष शेष नारायण पांडे ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी अभी भी जेल में है। आरोप है कि आरोपी के परिजन लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं साथ ही मामला खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसएसपी ने बाताया कि अभी तक मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।