{"_id":"5d3c88d08ebc3e6c901c0bee","slug":"misdeed-girl-hanged-herself-after-police-harassment-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता कई महीने से लगा रही थी थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता कई महीने से लगा रही थी थाने के चक्कर
Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस और आरोपी से तंग आकर दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
पनकी में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के खुदकुशी के मामले के पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुदकुशी की घटना के करीब 40 घंटे के भीतर ही आरोपियों को दबोच लिया। जबकि पीड़िता व उसका परिवार महीनों से चक्कर लगा रहा था।
इससे साफ है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान चली गई। शुक्रवार को पनकी निवासी 24 वर्षीय छात्रा ने पुलिस की लापरवाही व दुष्कर्म के आरोपी से तंग आकर घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित यादव समेत उसके पांच परिवारीजनों पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा में एफआईआर दर्ज की थी।

Trending Videos
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद पुलिस का दावा, एक तरफा प्यार में छात्रा ने की सुसाइड
शनिवार को पुलिस ने अंकित, उसकी मां व बहन प्रिया यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकेपिता रमेश, भाई व बहनोई फरार हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि यदि यही कार्रवाई पहले कर दी होती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। एसएसपी ने जांच तो शुरू करवा दी है लेकिन एसओ पर कोई कार्रवाई नहीं की।
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जांच में पता चला है कि छात्रा आरोपी से एकतरफा प्यार करती थी। वह उस पर दबाव बना रही थी। इस संबंध में उसने फेसबुक पर पोस्ट भी लिखी थी। दो जुलाई को जब छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया था तो आरोपी के पिता ने उसके परिजनों को चालीस हजार रुपये भी दिए थे। जांच पूरी होने पर पूरा मामला स्प्ष्ट होगा।