फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed case in unnao bjp mla kuldeep sengar

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ 20 को होगी सुनवाई

Mon, 08 Jul 2019 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
misdeed case in unnao bjp mla kuldeep sengar
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी - फोटो : amar ujala

उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा की सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। किशोरी के चाचा पर किशोरी के उम्र संबंधी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप है। जिसमें विवेचक ने साक्ष्य संकलन के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन


सुनवाई की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई। किशोरी के चाचा पर अभिलेखों से छेड़छाड़ का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज है। सोमवार को इस मुकदमे की सुनवाई मुख्य सीजेएम संतोष यादव की कोर्ट में थी। वहीं जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन डकैती मामले में वकीलों की हड़ताल के चलते बहस नहीं हो सकी। इसकी तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है।

विज्ञापन

रायबरेली पुलिस किशोरी के चाचा को सुबह 11 बजे कोर्ट लेकर पहुंची। मुकदमे की विवेचना कर रहे विवेचक ने कोर्ट से साक्ष्य संकलन के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने अगली पेशी की तारीख 20 जुलाई तय की है। आरोपी के वकील अजेंद्र अवस्थी, महेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचक ने साक्ष्य संकलन के लिए समय मांगा है। 

वहीं किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन डकैती मामले में सोमवार को पेशी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सरकारी वकील की बहस नहीं हो पाई। एडीजे चतुर्थ ने तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई की है। किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी में दर्ज ट्रेन डकैती मामले में सोमवार को एडीजे चतुर्थ अखिलेश दुबे के न्यायालय में सरकारी वकील की बहस होनी थी।

लेकिन ट्रिब्यूनल कोर्ट पुरानी तहसील में स्थापित किए जाने से नाराज वकीलों की चल रही हड़ताल के चलते बहस नहीं हो पाई। बता दें कि, पिछली पेशी में आरोपी के वकीलों ने जमानत प्रपत्र जिला जज के यहां पेश किए थे। जिसमें जिला जज ने सुनवाई एडीजे चतुर्थ के यहां स्थानांतरित कर दी थी।

सरकारी वकील ने न्यायालय से बहस के लिए समय मांगा था। हड़ताल के चलते एडीजे चतुर्थ ने बहस के लिए 12 जुलाई तिथि दी है। आरोपी के वकील अजेंद्र अवस्थी व महेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई की गई है। साथ ही फर्जी मार्कशीट के दाखिल आरोपपत्र व ट्रेन लूट में गवाही के लिए 11 जुलाई तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed