फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscreants robbed truck driver and cleaner in Chitrakoot

यूपी: चित्रकूट में ट्रक को रोककर लूटपाट, क्लीनर को मारी गोली, बाल-बाल बचा

Wed, 25 Aug 2021 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Aug 2021 12:05 PM IST
सार

क्लीनर और ड्राइवर ने बताया कि कुल चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Miscreants robbed truck driver and cleaner in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लूट की घटना सामने आई है। हरियाणा के ट्रक से चित्रकूट में लूटपाट की गई है। ट्रक गोरखपुर से बंगलुरु मटर लेकर जा रहा था। चित्रकूट में बगदरा घाटी में हथियारों के बल पर ट्रक को रोका गया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने फायरिंग भी की। लेकिन गोली क्लीनर को छूकर निकल गई। बदमाशों ने 1100 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। बाकी पैसा सुरक्षित है। बदमाश उस रकम को ढूंढ नहीं पाए। क्लीनर और ड्राइवर दोनों सकुशल हैं। 
विज्ञापन


क्लीनर और ड्राइवर ने बताया कि कुल चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार रात 9 बजे के बीच की घटना है। एक बार फिर मझगवां मप्र और चित्रकूट के बीच के जंगल में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed