{"_id":"5b72ee1d42c7921cd43d98e4","slug":"mischievous-elements-smashed-ambedkar-statue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, धरने पर बैठे ग्रामीण
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में लगी आंबेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने बीती सोमवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा का हाथ टूटा देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इधर, कस्बे से भारी संख्या में लोग आरोपियों के पकड़े जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने लोगों को समझाकर धरना खत्म करवाया।
संदलपुर कस्बे में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी। बीते सोमवार की रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। कस्बे के श्रीबाबू निराला रविंद्र कुमार रामआसरे ने बताया कि संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का हाथ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Trending Videos
इस बीच दो घंटे लोग धरने पर बैठे रहे
संदलपुर में टूटी बाबा साहब की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
बसपा के ज्वाइंट मंडल कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार विधान सभा सिकंदरा के अध्यक्ष रामप्रकाश दिवाकर के नेतृत्व में प्रतिमा के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे से धरना शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम सिकंदरा विजेता और थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय चौकी प्रभारी संदलपुर उमेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया। एसडीएम ने अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज कराने व दूसरी प्रतिमा लगाने का भरोसा देकर धरना खत्म कराया। इस बीच दो घंटे लोग धरने पर बैठे रहे। एसडीएम ने बताया कि एसओ मंगलपुर को अराजकतत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी प्रतिमा लगवाई जाएगी। लोगों को समझाकर कर शांत कराया दिया गया है।