फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misbehavior with old man on etawah station case

वृद्ध को शताब्दी में नहीं चढ़ने देने के मामले में बेदाग निकले स्टेशन अधीक्षक एवं सहायक स्टेशन मास्टर

Thu, 18 Jul 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Jul 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
misbehavior with old man on etawah station case
वृद्ध को शताब्दी ट्रेन में न चढ़ने देने के मामले में बेदाग निकले स्टेशन अधीक्षक मीणा - फोटो : अमर उजाला
इटावा में वृद्ध को शताब्दी एक्सप्रेस में नहीं चढ़ने देने का आरोप गलत निकला। रेलवे अधिकारियों की जांच में स्टेशन अधीक्षक पीएल मीणा बेदाग पाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने स्टेशन अधीक्षक का काम संभाल लिया है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर आरपीएफ दरोगा को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बाराबंकी निवासी बाबा राम अवधदास का 4 जुलाई को इटावा स्टेशन से रिवर्स शताब्दी के कोच सी-2 में सीट नंबर 72 में रिजर्वेशन था। बाबा जेनरेटर यान के पास पहुंच गए थे, जबकि उनका कोच पीछे था। पास मौजूद आरपीएफ कर्मी और कोच कंडक्टर ने उन्हें कोच पीछे होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


 

राम अवधदास कोच कंडक्टर की बात ठीक से सुन नहीं पाए। इससे उनकी ट्रेन छूट गई थी। उन्होंने सहयोग न करने की शिकायत स्टेशन पर दर्ज कराई थी। इस पर डीआरएम ने मामले की जांच कराई। जांच के चलते स्टेशन अधीक्षक पीएल मीणा को इलाहाबाद डीआरएम कार्यालय से अटैच कर दिया गया था।

शताब्दी में लगे कैमरे और अन्य माध्यमों से जांच में स्टेशन अधीक्षक पीएल मीणा बेदाग साबित हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर कामकाज संभाल लिया। डीआरएम के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि जांच में पीएल मीणा, सहायक स्टेशन मास्टर प्रिंस कुमार और पोर्टर अमृतलाल की कोई गलती नहीं पाई गई है।

वृद्ध को पूछताछ में भ्रम हो गया था। आरपीएफ स्टाफ ने उनकी मदद में लापरवाही बरती। इसके चलते आरपीएफ के दरोगा को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि उन्होंने कामकाज संभाल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed